कॉपियां जांची जा रही हैं, 31 मार्च तक पूरा होगा काम

परीक्षाएं खत्म होते ही बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू कर दी है। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो चुकी है और इसे 31 मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद टॉपर्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी, जिसके बाद ही रिजल्ट की तारीख घोषित की जाएगी। पिछले सालों के ट्रेंड के मुताबिक मूल्यांकन खत्म होने के 15 से 20 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 Overview

इवेंटडिटेल
बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
एग्जाम का नामयूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर एग्जाम 2026
एग्जाम की तारीख18 फरवरी से 12 मार्च 2026
मूल्यांकन की तारीख18 मार्च से 31 मार्च 2026
रिजल्ट की संभावित तारीख15 से 20 अप्रैल 2026
कुल छात्रलगभग 58 लाख
आधिकारिक वेबसाइटupmsp.edu.in

पिछले 5 साल का रिजल्ट ट्रेंड

बता दें कि यूपी बोर्ड हर साल अप्रैल-मई के बीच रिजल्ट जारी करता रहा है। नीचे दिए गए ट्रेंड से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार रिजल्ट कब तक आ सकता है। हालांकि बोर्ड द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी उसके बाद ही कंफर्म होगा एक नजर पुराने ट्रेंड पर डाला जाए तो संभावित तिथि का अनुमान लगाया जा सकता है।

सालरिजल्ट की तारीख
202525 अप्रैल
202420 अप्रैल
202325 मई
202229 अप्रैल
202114 जुलाई (12वीं), 29 जुलाई (10वीं)

इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बेहद आसान है, बस नीचे दिए गए स्टेप्स ध्यान से फॉलो करें। सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं और होमपेज पर UP Board Result 2026 का लिंक ढूंढें। रिजल्ट के दिन यह लिंक होमपेज पर सबसे ऊपर दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जहां अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा। ये दोनों जानकारियां एडमिट कार्ड पर दर्ज हैं, इसलिए एडमिट कार्ड पहले से निकालकर रख लें। जानकारी भरने के बाद Submit बटन दबाएं और कुछ ही सेकंड में रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करके सेव कर लें और प्रिंटआउट भी निकाल लें क्योंकि आगे स्कूल में दस्तावेज जमा करते वक्त काम आएगा।

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  • upmsp.edu.in पर जाएं
  • होमपेज पर UP Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें
  • Submit बटन दबाएं
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, डाउनलोड कर लें
  • प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें

इस बार लागू हुआ नया स्टेप मार्किंग सिस्टम

इस साल यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। पहली बार स्टेप मार्किंग सिस्टम लागू किया गया है जिसके तहत अब छात्रों को सिर्फ अंतिम उत्तर के लिए नहीं बल्कि सही फॉर्मूला, स्टेप और समाधान प्रक्रिया के लिए भी अलग-अलग अंक दिए जाएंगे। यानी अगर किसी छात्र से छोटी सी गणना की गलती हुई है तो भी उसे आंशिक अंक मिलेंगे। यह बदलाव छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इससे मूल्यांकन ज्यादा पारदर्शी और न्यायसंगत होगा।

हाईटेक मार्कशीट से नकली दस्तावेज होंगे बंद

इस साल यूपी बोर्ड छात्रों को नई हाईटेक मार्कशीट देने जा रहा है जिसमें 16 तरह के सिक्योरिटी फीचर्स शामिल होंगे। इसमें रेनबो प्रिंटिंग और खास वॉटरमार्क जैसी तकनीक का इस्तेमाल होगा। मार्कशीट मजबूत मटेरियल से बनी होगी जो पानी और फटने से सुरक्षित रहेगी। A4 साइज की इस नई मार्कशीट की वजह से फर्जी दस्तावेज बनाना अब लगभग नामुमकिन हो जाएगा। इस बार पहली बार यूपी बोर्ड द्वारा मार्कशीट में 15 से अधिक बदलाव किए गए हैं पहले के मुकाबले अब मार्कशीट काफी सुरक्षित हो गई है।