कॉपी जांच कब तक होगी पूरी

यूपी बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया 18 मार्च 2026 से शुरू कर दी गई है और इसे तेज गति से पूरा किया जा रहा है। बोर्ड ने Evaluation कार्य के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है ताकि तय समय के भीतर कॉपियों की जांच पूरी की जा सके। शुरुआत में बोर्ड का लक्ष्य था कि 1 अप्रैल 2026 तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त कर लिया जाए। लेकिन छुट्टियों के कारण मूल्यांकन कार्य दो दिन बंद रहने की वजह से अब यह प्रक्रिया 4 अप्रैल तक पूरी करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद Data Entry, Verification और Final Processing की प्रक्रिया शुरू होगी जिससे रिजल्ट को बिना किसी गलती के जारी किया जा सके।

इन जिलों में 73% मूल्यांकन पूरा

राजधानी लखनऊ समेत मंडल के छह जिलों — लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक कुल कॉपियों का करीब 73 प्रतिशत मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। आंकड़ों के मुताबिक लगभग 23,02,977 उत्तर पुस्तिकाओं में से 16,86,437 कॉपियों की जांच हो चुकी है। शेष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

इस दिन तक जारी हो सकता है रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के Trend को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। पिछले साल 2025 में रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था और उससे पहले भी बोर्ड ने लगभग इसी समय परिणाम जारी किया था। इसलिए इस बार भी संभावना है कि बोर्ड इसी समय के आसपास रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा बोर्ड द्वारा Official Website पर ही की जाएगी, इसलिए छात्रों को नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

पिछले 5 सालों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट

नीचे दी गई तालिका में पिछले पांच वर्षों में यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तारीखें दी गई हैं, जिससे इस साल के संभावित रिजल्ट समय का बेहतर अंदाजा लगाया जा सकता है।

सालरिजल्ट जारी होने की तारीख
202520 अप्रैल
202420 अप्रैल
202325 अप्रैल
202218 जून
202131 जुलाई

ऐसे करें UP Board Result 2026 चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से Online अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट के समय वेबसाइट पर अधिक Traffic होने के कारण साइट थोड़ी Slow हो सकती है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपना Roll Number और जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें।

  • सबसे पहले Official Website upmsp.edu.in पर जाएं।
  • Homepage पर UP Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Roll Number और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे Download करें और भविष्य के लिए Print निकाल लें।

Direct Links UP Board Result 2026