Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कभी भी इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है और अब पूरा माहौल इसी खबर को लेकर बना हुआ है। लंबे समय से छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे और अब उनका यह इंतजार आखिरी चरण में पहुंच चुका है। कॉपियों की जांच, नंबर अपलोड और टॉपर वेरिफिकेशन जैसे सभी जरूरी काम पूरे कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक रिजल्ट पूरी तरह तैयार है और अब बस उसे जारी करना बाकी है। ऐसे में छात्र लगातार वेबसाइट चेक कर रहे हैं, क्योंकि किसी भी समय रिजल्ट जारी हो सकता है और एक क्लिक में उनका भविष्य सामने आ जाएगा।
आज कभी भी आ सकता है रिजल्ट
जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज कभी भी जारी किया जा सकता है। इस बार भी रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित होगा, जहां टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत और कुल सफल छात्रों की संख्या जैसी अहम जानकारी भी साझा की जाएगी। बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड ने समय से पहले तैयारी पूरी कर ली है, ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई में किसी तरह की देरी न हो।
कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। आंकड़ों के अनुसार इस बार करीब 13.18 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। ये सभी छात्र राज्यभर के 1700 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे थे। पिछले साल के मुकाबले इस बार छात्रों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे रिजल्ट को लेकर उत्सुकता भी ज्यादा है।
रिजल्ट जारी होने से पहले क्या तैयारी हुई
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले कई जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करता है और इसी वजह से इसका रिजल्ट भरोसेमंद माना जाता है। सबसे पहले उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाती है, जो पहले ही पूरी हो चुकी है। इसके बाद टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है, जिसमें संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू लिया जाता है और उनकी कॉपियों का मिलान किया जाता है, ताकि किसी तरह की गलती न रह जाए। जानकारी के मुताबिक यह पूरी प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और अब रिजल्ट फाइनल कर दिया गया है, जिससे साफ है कि आज किसी भी समय इसे जारी किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड क्यों रहता है सबसे आगे
बता दें कि बिहार बोर्ड देश के उन बोर्डों में शामिल है, जो सबसे पहले रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है। जहां दूसरे बोर्ड अप्रैल या मई में रिजल्ट जारी करते हैं, वहीं बिहार बोर्ड मार्च में ही परिणाम घोषित कर देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा छात्रों को यह होता है कि वे समय रहते कॉलेज एडमिशन या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर सकते हैं। ऐसे में इस बार भी बोर्ड ने अपनी इसी परंपरा को बरकरार रखा है।
रिजल्ट चेक करने से पहले क्या रखें तैयार
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर काफी ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिससे कई बार साइट धीमी हो सकती है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट आते ही बिना किसी परेशानी के उसे देख सकें। इसके अलावा इंटरनेट कनेक्शन सही होना भी जरूरी है, क्योंकि ऑनलाइन ही स्कोरकार्ड देखा और डाउनलोड किया जा सकेगा।
रिजल्ट कैसे चेक करें
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। नीचे दिए गए तरीके से आप अपना रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com वेबसाइट खोलें
- होमपेज पर Bihar Board 12th Result 2026 का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें
इस प्रकार अभ्यर्थी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं अभ्यर्थियों को ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिन बाद स्कूल से प्राप्त होगी।

