JEE Main Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से JEE Main 2026 सेशन 2 के एडमिट कार्ड को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है। एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिन उम्मीदवारों ने अप्रैल सेशन के लिए आवेदन किया है उनके लिए यह समय काफी अहम हो गया है क्योंकि अब एडमिट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मार्च के आखिरी सप्ताह यानी 28 से 30 मार्च के बीच एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना जताई जा रही थी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा से पहले अपनी सभी डिटेल्स चेक कर लें।
कब होगी JEE Main अप्रैल सेशन परीक्षा
गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तय शेड्यूल के अनुसार JEE Main 2026 की परीक्षा अप्रैल महीने में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 की परीक्षा महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी जबकि इसके बाद पेपर 2 आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जाती है और देश के साथ-साथ विदेश के भी कई परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन किया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं जिससे प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है।
| डिटेल | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | JEE Main 2026 Session 2 |
| एडमिट कार्ड जारी | मार्च के आखिरी सप्ताह संभावित |
| परीक्षा महीना | अप्रैल 2026 |
| मोड | कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | jeemain.nta.nic.in |
एडमिट कार्ड क्यों जरूरी है
एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज होता है और इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता है। इसमें उम्मीदवार का नाम रोल नंबर परीक्षा की तारीख शिफ्ट टाइमिंग रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी होती है जिससे उम्मीदवार को किसी तरह की परेशानी न हो। ऐसे में उम्मीदवारों को चाहिए कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई हर जानकारी को ध्यान से देखें और अगर कोई गलती मिले तो तुरंत सुधार कराएं ताकि परीक्षा के दिन कोई समस्या न हो।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान है और उम्मीदवार कुछ स्टेप्स फॉलो करके इसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें ताकि समय बचाया जा सके और कोई दिक्कत न हो।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- JEE Main Session 2 Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन पेज पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें
- सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें और परीक्षा के दिन इसे अपने साथ जरूर लेकर जाएं। इसके साथ ही एक वैध पहचान पत्र भी साथ रखना जरूरी होगा ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो। 
अगर एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से जांचना बहुत जरूरी होता है। अगर किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में नाम फोटो जन्मतिथि या परीक्षा केंद्र से जुड़ी कोई गलती दिखाई देती है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से संपर्क करना जरूरी है ताकि परीक्षा से पहले ही सुधार किया जा सके। देर करने पर परीक्षा के दिन परेशानी हो सकती है इसलिए समय रहते यह काम करना जरूरी है।
इस बार कितने छात्र शामिल हो सकते हैं
जानकारी के मुताबिक जनवरी सेशन में 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी और कई छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था। ऐसे में अप्रैल सेशन में भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस बार भी लाखों छात्र परीक्षा में शामिल होंगे जिससे प्रतियोगिता और ज्यादा कड़ी हो जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी मजबूत रखनी होगी और परीक्षा के दिन पूरी सावधानी के साथ शामिल होना होगा।



