RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज यहां से चेक करें

By
On:
Follow Us

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने 10वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड के चेयरमैन और राज्य के शिक्षा मंत्री एक प्रेस मीट में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। इसके बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल लाखों छात्रों ने राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी है और सभी को बेसब्री से इंतजार था कि रिजल्ट कब आएगा। अब वह इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा देने वाले सभी छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE 10th 2026 Overview

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)
परीक्षा10वीं कक्षा (माध्यमिक)
रिजल्ट तिथि24 मार्च 2026
रिजल्ट का समयदोपहर 1 बजे
आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in
वैकल्पिक वेबसाइटrajresults.nic.in
पास होने के लिए न्यूनतम अंक33% (प्रत्येक विषय और कुल)

रिजल्ट जारी होने का पूरा शेड्यूल

राजस्थान बोर्ड ने इस बार रिजल्ट को लेकर पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है। 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे प्रेस मीट के जरिए रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। प्रेस मीट के तुरंत बाद बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा। उस वक्त वेबसाइट पर एक साथ बहुत ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट धीमी हो सकती है। ऐसे में छात्र थोड़ा इंतजार करके दोबारा कोशिश करें या rajresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देखें। रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड पर दिया गया रोल नंबर पहले से तैयार रखें। दिए गए लिंक को ओपन करके मांगे गए सभी जरूरी क्रेडेंशियल डालने के बाद छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे देखें

राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन चेक किया जा सकता है ऐसे सभी छात्र जिन्होंने दसवीं की परीक्षा दी है निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • नई विंडो खुलने पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल कर रख लें।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

राजस्थान बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। यानी सिर्फ कुल अंक नहीं बल्कि हर विषय में अलग-अलग 33 फीसदी आना जरूरी है। अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में 33 फीसदी से कम अंक आते हैं तो उसे कंपार्टमेंट यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलता है। सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होने के बाद छात्र को उत्तीर्ण माना जाएगा। लेकिन अगर दो से ज्यादा विषयों में 33 फीसदी से कम अंक आते हैं तो उस छात्र को फेल माना जाएगा और उसे अगले साल दोबारा परीक्षा देनी होगी।

रिजल्ट के बाद पुनर्मूल्यांकन और ग्रेस मार्क्स

रिजल्ट आने के बाद अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह पुनर्मूल्यांकन यानी री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। राजस्थान बोर्ड पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देता है जिसमें उत्तर पुस्तिका दोबारा जांची जाती है। इसके अलावा ग्रेस मार्क्स की नीति के तहत कुछ अंकों की कमी होने पर बोर्ड की ओर से अतिरिक्त अंक दिए जा सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन और ग्रेस मार्क्स से जुड़ी पूरी जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। छात्र समय सीमा का ध्यान रखें क्योंकि पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की एक तय तारीख होती है।

ओरिजिनल मार्कशीट कहां से मिलेगी

ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से ले सकते हैं बोर्ड की ओर से आधिकारिक मार्कशीट जारी होने के बाद स्कूल छात्रों को उनकी मार्कशीट वितरित करेगा। ऑनलाइन रिजल्ट को प्रोविजनल माना जाएगा  इसलिए किसी भी सरकारी काम या दाखिले के लिए ओरिजिनल मार्कशीट ही मान्य होगी। छात्र स्कूल के नोटिस बोर्ड पर नजर रखें ताकि मार्कशीट वितरण की तारीख की जानकारी समय पर मिल सके। मार्कशीट लेते वक्त उस पर दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और अंक एक बार जरूर जांच लें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचित करें।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट – यहां चेक करें