एसएससी जेई नोटिफिकेशन आज होगा जारी? यहां देखें पूरा शेड्यूलSSC JE Notification 2026

By
On:
Follow Us

SSC JE Notification 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC अपने नवीनतम कैलेंडर के अनुसार SSC JE 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 31 मार्च 2026 को जारी करने वाला है। इस परीक्षा के जरिए सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषयों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार केंद्र सरकार के विभागों जैसे CPWD, MES और BRO में काम करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह एक शानदार अवसर होगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च 2026 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 रखी गई है। आवेदन ssc.gov.in पर जाकर किया जा सकेगा। हालांकि आयोग  द्वारा जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन में देरी भी हो सकती है।

जरूरी तारीखें जो याद रखनी हैं

कार्यक्रमतारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख31 मार्च 2026
आवेदन शुरू होने की तारीख31 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तारीख30 अप्रैल 2026
परीक्षा की तारीखमई 2026 से जून 2026
एडमिट कार्डमई 2026

पात्रता क्या होगी

गौरतलब है कि SSC JE 2026 के लिए आवेदन करने से पहले हर उम्मीदवार को पात्रता की शर्तें ध्यान से पढ़ लेनी चाहिए। इस पद के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा हासिल किया हो। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है और सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है या फिर भारत सरकार द्वारा तय की गई शर्तों को पूरा करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया ऐसे भरें फॉर्म

बता दें कि SSC JE 2026 का आवेदन फॉर्म पूरी तरह ऑनलाइन होगा और इसे ssc.gov.in पर जाकर भरना होगा। आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रख लो ताकि फॉर्म भरते वक्त कोई दिक्कत न आए।

  • ssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं और New User या Register Now पर क्लिक करें
  • नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी बुनियादी जानकारी भरें
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद Registration ID मिलेगी उसे संभालकर रखें
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियाँ एक बार ध्यान से जाँच लें
  • UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते वक्त ये सभी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी होगा।

  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट जन्म तिथि प्रमाण के रूप में
  • इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • अगर CGPA में अंक हैं तो संस्थान द्वारा जारी कन्वर्जन फॉर्मूला
  • जाति प्रमाण पत्र (लागू हो तो) केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में
  • PwBD सर्टिफिकेट और EWS सर्टिफिकेट (लागू हो तो)
  • PAN कार्ड या आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और OBC वर्ग: ₹100
  • SC, ST, PwD और महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
  • भुगतान का तरीका: UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग

चयन प्रक्रिया क्या रहेगी

  • Paper I: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)  200 अंक, 2 घंटे, विषय: General Intelligence & Reasoning, General Awareness और Technical Subject
  • Paper II: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) — 300 अंक, 2 घंटे, विषय: उम्मीदवार का चुना हुआ तकनीकी विषय (Civil, Mechanical या Electrical)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

मिलने वाली सैलरी कितनी होगी

ऐसे में अगर तुम सोच रहे हो कि इस पद पर चुने जाने के बाद तनख्वाह कितनी मिलेगी तो जानकारी के मुताबिक SSC JE की सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार दी जाती है। बेसिक मासिक वेतन 35,400 रुपये है जबकि सभी भत्ते जोड़कर इन-हैंड सैलरी करीब 44,000 रुपये प्रति माह बनती है। यह पे मैट्रिक्स के लेवल 6 पर आधारित है। इसके अलावा महंगाई भत्ता यानी DA, मकान किराया भत्ता यानी HRA, प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी अलग से मिलती हैं जो इस पद को और भी आकर्षक बनाती हैं।