UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा 2026 के लिए कार्यक्रम घोषित हो चुका है और अभ्यर्थियों को अब एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का इंतजार है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जिला स्तरीय आयोजित की जाएगी। कई जिलों में परीक्षा केंद्र स्थानीय स्तर पर भी बनाए जाएंगे, वहीं अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रहने पर दूसरे जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। हालांकि महिलाओं के लिए गृह जनपद में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब तक जारी होंगे और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कहाँ कहाँ बनेंगे होम गार्ड परीक्षा केंद्र
कई जिलों में होमगार्ड परीक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पड़ोसी जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। बता दें लगभग 25 लाख से अधिक आवेदन यूपी होमगार्ड परीक्षा के लिए प्राप्त हुए हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र गृह जनपद के आसपास के जिलों में भी लगभग 50 से 100 किलोमीटर के दायरे में रखकर आवंटित किए जा सकते हैं। इसके साथ-साथ परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जा रहा है और इसलिए लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, कानपुर और गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में प्रमुख परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि निवास की अनिवार्यता रखी गई है। परीक्षा भले ही दूसरे जिले में हो सकती है, लेकिन चयन प्रक्रिया जिले स्तर पर ही आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी का मूल निवासी होना अनिवार्य है जिस जनपद के लिए आवेदन किया है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 परीक्षा संचालक | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
| कुल पद | 41424 |
| यूपी होमगार्ड आवेदन पत्र 2025 | 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 |
| यूपी होमगार्ड आवेदन सुधार विंडो | 18 – 21 दिसंबर 2025 |
| यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 एग्जाम सिटी स्लिप | संभावित: 10–15 अप्रैल 2026 |
| यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड | संभावित: 12–15 अप्रैल 2026 |
| यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 परीक्षा तिथि | 25, 26, 27 अप्रैल 2026 |
यूपी होमगार्ड परीक्षा एडमिट कार्ड कब आएगा?
उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यूपी होमगार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। वहीं अगर परीक्षा दूसरे शहरों में आयोजित कराई जाती है तो इससे पहले एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी की जा सकती है। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र का सटीक नाम, पता और अन्य सभी जानकारी दी जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन यानी कि ओएमआर आधारित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
यूपी होमगार्ड परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश होमगार्ड 2026 एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के लिए बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहना चाहिए।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां होमगार्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुल जाएगी।
- उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।
यूपी होमगार्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड पर विवरण
यूपी होमगार्ड परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को निम्नलिखित विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए, जिसमें से प्रमुख तौर पर उम्मीदवार का नाम, पता, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, यूजर आईडी और पासवर्ड, हस्ताक्षर, फोटो, परीक्षा का विवरण, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का कोड, नाम और पता सभी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को यह विवरण ठीक प्रकार से चेक कर लेना चाहिए।
एडमिट कार्ड के साथ ले जाने वाले दस्तावेज
उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी होगा। बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे सकेंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की मूल प्रति के साथ कोई एक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड और फोटो सहित बैंक पासबुक आदि शामिल हैं। इनमें से कोई एक वैध प्रूफ आपके पास होना चाहिए। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और अन्य सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।



