UPTET 2026 Rules Change: यूपीटीईटी में 7 बड़े बदलाव, इस बार सख्त हुए नियम

By
On:
Follow Us

UPTET 2026 Rules Change: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर इस बार कई बड़े बदलाव किए गए हैं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, डिजिटल और सख्त बनाया जा सके। जो अभ्यर्थी इस बार UPTET 2026 की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस बार किन नियमों में बदलाव किया गया है, क्योंकि इनका सीधा असर आवेदन प्रक्रिया और पात्रता पर पड़ेगा।

आवेदन शुल्क में बदलाव

इस बार UPTET 2026 के लिए आवेदन शुल्क को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य वर्गों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार शुल्क जमा नहीं करता है, तो उसका आवेदन अधूरा माना जाएगा और उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। पिछली बार की तुलना में इस बार आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।

एक से अधिक पत्नी वालों पर प्रतिबंध

इस बार का सबसे बड़ा और चर्चित बदलाव यह है कि जिन पुरुष अभ्यर्थियों की एक से अधिक पत्नियां जीवित हैं, वे UPTET 2026 के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसी तरह, ऐसी महिला अभ्यर्थी जिन्होंने ऐसे पुरुष से विवाह किया है जिसकी पहले से पत्नी जीवित है, वे भी आवेदन के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी। हालांकि, कुछ विशेष मामलों में राज्यपाल से अनुमति मिलने पर छूट दी जा सकती है। फिलहाल दो पति या दो पत्नी होने पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

EWS अभ्यर्थियों को मिलेगा आरक्षण लाभ

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को इस बार 5 प्रतिशत तक आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए उम्मीदवार के पास वैध EWS प्रमाण पत्र होना जरूरी है, जो निर्धारित प्रारूप में और समय सीमा के भीतर जारी किया गया हो। ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को पहली बार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा जिससे वे 82 अंकों पर उत्तीर्ण माने जाएंगे।

OTR वन टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

UPTET 2026 की आवेदन प्रक्रिया में इस बार OTR (One Time Registration) को अनिवार्य कर दिया गया है। बिना OTR पूरा किए कोई भी अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेगा। OTR के माध्यम से अभ्यर्थियों की बेसिक जानकारी पहले से दर्ज हो जाएगी, जिससे आगे की आवेदन प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नहीं अपनी जाती थी केवल सीधे आवेदन की प्रक्रिया ही प्रारंभ होती थी।

प्रमाण पत्र आवेदन से पहले बने होना जरूरी

आयोग ने साफ कर दिया है कि सभी आवश्यक प्रमाण पत्र—जैसे जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, EWS सर्टिफिकेट आदि—आवेदन की तिथि से पहले जारी होने चाहिए। आवेदन के बाद बनाए गए प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे, जिससे कई अभ्यर्थियों को आवेदन से वंचित होना पड़ सकता है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को देख लेना चाहिए कि वेजेस तारीख को आवेदन कर रहे हैं उनके सभी प्रमाण पत्र उसे तारीख से पहले के होने चाहिए हालांकि डीएलएड प्रथम द्वितीय तृतीय या चतुर्थ वर्ष में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के अंक पत्र को लेकर यह नियम लागू नहीं होगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधा

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए इस बार परीक्षा में विशेष सुविधा दी गई है। उन्हें परीक्षा के दौरान लेखक (scribe) की सुविधा प्रदान की जाएगी। हालांकि, इसके लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं, जैसे कि लेखक की योग्यता अभ्यर्थी से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

इस बार UPTET 2026 की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और हर चरण की सख्त निगरानी की जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी गलत जानकारी देता है, तो उसका आवेदन तुरंत निरस्त किया जा सकता है। इसके साथ ही, परीक्षा के दौरान नकल या अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और अन्य दंड शामिल हो सकते हैं।

UPTET 2026 में किए गए ये सभी बदलाव अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। खासतौर पर OTR, प्रमाण पत्र की समय सीमा और पात्रता से जुड़े नियमों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इसलिए जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और समय रहते अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेने चाहिए।